कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
- फोटो : अमर उजाला
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी संगठनों ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। हताश आतंकी नेक्सस अपनी मोडस ऑपरेंडी(काम करने के ढंग) में बदलाव ला रहे है। आतंकी खेमों में मायूसी दिख रही है। इसलिए अब सॉफ्ट टारगेट्स को निशाना बनाने के लिए पिस्टल आधारित टारगेटिंग को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें व्यवसायी, अल्पसंख्यक व्यवसायी सहित कार्यकर्ता, बिना सुरक्षा वाले राजनीतिक नेता और ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी शामिल हैं।