फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी में धोनी की इन तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां, सच क्या है जानने के लिए पढ़िए ये खबर

Wed, 07 Aug 2019 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : Social media
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सेना में अपनी ट्रेनिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू-कश्मीर में अपनी पैरा रेजिमेंट के साथ सेवाएं दे रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : Social media
इन सब के बीच धोनी की कश्मीर से रोजाना नई-नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल धोनी का वॉलीबॉल खेलते हुए और गाना गाते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : Social media
कई ट्विटर अकाउंट से शेयर हुआ वीडियो अब चर्चा में है। एक वीडियो में धोनी अपनी रेजिमेंट के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वे गाना गाते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : ani
हालांकि धोनी का दूसरा वीडियो जिसमें वे सेना की वर्दी में गाना गाते हुए दिख रहे हैं और जिसका वीडियो वायरल हो गया है, वो अभी का नहीं है बल्कि साल 2014 का है। उस समय गणतंत्र दिवस के मौके पर धोनी एक निजी न्यूज़ चैनल के शो में शामिल हुए थे जहां पर उन्होंने यह गाना गाया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो - फोटो : Social media
धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाने के लिए मना कर दिया था और अपनी रेजिमेंट के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। बाद में सेना ने भी उन्हें इजाजत देते हुए कश्मीर में 15 अगस्त तक सेवाएं देने की इजाजत दे दी थी। हम आपको बता दें कि इन तस्वीरों को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें