फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधर पाक के सीने पर लोट रहे हैं सांप, अजीत डोभाल ने फिर किया कश्मीर का दौरा, बेहद खास है यह बात

Wed, 07 Aug 2019 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात के चलते पाकिस्तान बौखलाहट में है। वह बॉर्डर और एलओसी से घुसपैठ कराकर खून खराबे की बड़ी साजिश में है। पुंछ और कुपवाड़ा जिलों की एलओसी और पंजाब के साथ लगते कठुआ बॉर्डर से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए बॉर्डर और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्पन्न चुनौतियों पर नजर रखने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) श्रीनगर में हैं। सोमवार को पहुंचे एनएसए ने मंगलवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राजभवन में मिलकर आंतरिक व बाह्य सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

2 of 5
अजीत डोभाल
दोनों ने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखने, अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को तैयार रहने को कहा। सभी विभागों से आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
अजीत डोभाल
बता दें कि डोभाल के पहुंचने से पहले ही आठ हजार अतिरिक्त जवानों को राज्य में भेजा गया था। एनएसए 20 जुलाई को भी सीक्रेट मिशन के तहत कश्मीर दौरे पर आए थे। दो दिवसीय दौरे में उन्होंने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकें की थीं।

4 of 5
अजीत डोभाल
इनमें राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी एसपी पाणि शामिल थे। उनके साथ दिल्ली से आईबी के आला अधिकारियों की टीम भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजीत डोभाल
डोभाल के कश्मीर दौरे से लौटते ही वहां 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने का फैसला हुआ था। तब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती घाटी में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने, राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें