फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 2004 से पहले आतंकियों का गढ़ था यह इलाका, नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश

Mon, 10 May 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
प्रदेश के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने से रविवार को ग्रेनेड की बड़ी खेप मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरनकोट तहसील के अधिकतर क्षेत्र वर्ष 2004 से पहले आतंकियों के गढ़ थे। सुरक्षाबलों ने कड़ी मेहनत के बाद इस इलाके से आतंकियों का सफाया कर दिया था। घाटी में सख्ती के बाद अब दहशतगर्द नए सिरे से नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे हैं। बता दें कि जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 19 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। सेना के अनुसार आतंकियों की पुंछ क्षेत्र में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश को विफल कर दिया गया है। जिस स्थान से यह हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं वह पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है। सुरक्षाबलों को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकी सुरक्षाबलों को एनएच 144-ए पर निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
इस सूचना के आधार पर रविवार दोपहर को सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), पुलिस और एसओजी ने जिले की सुरनकोट तहसील के फागला क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रेनेड की बड़ी खेप बरामद - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
इस दौरान सुरक्षाबलों को फागला जंगल के निकट एक चट्टान के नीचे पॉलिथीन में छुपा कर रखे गए 19 हैंड ग्रेनेड मिले। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

4 of 5
तलाशी अभियान - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आतंकी ठिकाने से बरामद सभी हैंड ग्रेनेड नए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में किया जाना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें