फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: आतंकवादियों ने की एक नागरिक की हत्या, सदमे में परिवार, दिल को झकझोर देंगी तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों ने पारीमपोरा इलाके में गुरुवार देर शाम गोलाबारी की। आतंकियों ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस दौरान एक नागरिक को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। उनकी परीमपोरा में दुकान थी। अधिकारियों का कहना है कि तीन आतंकी एक बाइक से आए और दुकान बंद कर रहे गुलाम मोहम्मद पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने इलाके में नाकेबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मृतक का परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी के घिरे होने की खबर नहीं है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों के साथ पहली बार नियंत्रण रेखा से सटे गांव दबराज में स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थय केंद्र) को भी निशाना बनाया। 
 

4 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गोलाबारी में पीएचसी के आसपास कई मोर्टार गिरने से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से भारी गोलाबारी की। सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद एक घंटे के दौरान फायरिंग बंद हो गई। वहीं गुरुवार को दोपहर अचानक पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू किए जाने से नियंत्रण रेखा के आसपास के दर्जनों स्कूलों में सैकड़ों बच्चे फंस गए। जिन्हें शिक्षकों ने स्कूलों के सुरक्षित कमरों में छुपाए रखा। इन बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद घर भेजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी सुबह 11 बजे से शुरू की गई गोलाबारी जो तीन बजे तक चलती रही। बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें