फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Attack: उधर मोदी ले रहे थे PM पद की शपथ, इधर आतंकियों ने कर दिया हमला; ठीक वैसा हमला, जैसे सैन्य...

Mon, 10 Jun 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
रियासी में शिवखोड़ी से लौट रहे शिवभक्तों पर आतंकी हमला एक सोची समझी साजिश थी। आतंकियों ने हमले का वक्त ठीक उस समय को चुना। जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। हालांकि आतंकियों की हमला करने की रणनीति ठीक वैसी थी। जैसी सैन्य वाहनों पर घात लगाकर हमला करने की रही है। 
विज्ञापन

2 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने हमला करने के लिए शाम का वक्त चुना, ताकि भागने में आसानी हो। जब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो, तब तक अंधेरा हो जाए। हालांकि इस बार की टाइमिंग आतंकियों को सही रास आ गई। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि वह चाहते थे कि शाम 6 बजे से ही शुरू होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को बाधित किया जा सके। हमला इसलिए शाम 5 बजे अंजाम दिया गया। आतंकी चाहते थे कि इस समय हमला करने से पूरे देश का ध्यान का इस वारदात की तरफ जाएगा।

 

4 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
यह ठीक वैसा हमला, जैसे सैन्य वाहनों पर
बता दें कि आतंकियों ने सबसे पहले बस को सामने से रोका। इसके बाद आतंकियों ने बस के चालक पर गोली चलाई। जबकि अन्य आतंकियों आगे पीछे दोनों तरफ 50 से अधिक गोलियां बरसाईं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। ठीक इसी तरह का हमला आतंकियों ने पुंछ के बिंबर, बफलियाज में सैन्य वाहनों पर किया था।

 
विज्ञापन

5 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
फिर पकड़ में नहीं आए आतंकी
आतंकियों का हमला करना और भाग जाना। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की रणनीति का तोड़ ही नहीं निकाल पा रहीं। आतंकी जंगलों से निकलकर हमला कर गायब हो जाते हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कुछ नहीं लगता। फिर चाहे पुंछ हमला, सुरनकोट हो, बफलियाज या फिर अन्य हमले।

 
विज्ञापन

6 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों को भागने के लिए दिया कवर फायर
बताया जा रहा है कि एक आतंकी ने सामने से आकर फायरिंग की। जिसने करीब 50 गोलियां चलाईं। इसे वहां से भागने के लिए बस के दोनों तरफ खड़े आतंकियों ने कवर फायर दिया, ताकि वह वहां से भाग सके। आतंकियों ने पूरी वारदात को मात्र 10 मिनट में अंजाम दिया और इसके बाद वहां से फरार हो गए। ठीक इसी तरह की रणनीति से आतंकी पहले भी हमले कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
चंद दूर जियारत के पास था पुलिस नाका
रियासी जिले में रविवार शाम को जिस स्थान पर शिवखोड़ी से वापस कटरा लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ, वह जियारत और शिवखोड़ी जाने वाले मुख्य रास्ते कंडा में पुलिस नाके के बीच में आता है।

8 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
दशकों पहले यह इलाका आतंकियों के लिए क्रॉसिंग करने का स्थान होता था। कुछ ही दूरी पर स्थित भारख इलाके में सेना भी तैनात थी। जियारत के पास पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। 

9 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं कंडा नाके पार भी शिवखोड़ी जाने वाले हर वाहन की जांच होती है। दोनों स्थानों के बीच आपस में तीन किलोमीटर की दूरी है। उक्त स्थान पूरी तरह से जंगली इलाके से घिरा हुआ है।
विज्ञापन

10 of 10
Terrorist attack In Reasi - फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमला कर घटनास्थल से भागने में सफल रहे, जिसमें जंगली इलाका उनका मददगार रहा। आतंकी हमले के बाद घटनास्थल पर सेना और पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी कर दी है। साथ ही आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें