जम्मू के शिवखोड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने कम से कम 30 गोलियां बरसाईं। एक आतंकी ने आगे से फायरिंग की और बाद बाकी पीछे से फायरिंग करते रहे। इससे चालक संतुलन खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। दहशतगर्दों की फायरिंग में कई लोगों को गोलियां लगीं है। हमला होते ही चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
2 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हुई फायरिंग से कुछ समझ ही नहीं आया। अचानक बस गहरी खाई में जा गिरी। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आतंकी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस पर फायरिंग करने वाले ने लाल रंग का मफलर बांध रखा था। वह बेखौफ होकर गोलियां बरसा रहा था। उन्हें चार बजे शिवखोड़ी से निकलना था, लेकिन निकलने में साढ़े पांच बज गए। फायरिंग करने के बाद आतंकी घने जंगलों में भाग निकले।
4 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह खून के धब्बे व बिखरे पड़े सामान बता रहे थे मंजर
खाई में गिरी बस से घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। घटनास्थल का मंजर काफी खौफनाक था। जगह-जगह खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। लोगों के चप्पल-जूते तथा सामान इधर उधर बिखरे पड़े थे। बदहवासी की हालत में लोग अपने परिजनों को तलाश रहे थे। लोगों की चीख पुकार तथा कराह की पूरे इलाके में शोर थी।
विज्ञापन
5 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
नाकेबंदी कर ली गई वाहनों की तलाशीघटना के बाद रियासी तथा समीपवर्ती जिले राजोरी की फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ की ओर से बहुआयामी ऑपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों को मार गिराया जा सके। जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। आने जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन
6 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो लोगों को लगा हादसा हुआ
घटना के फौरन बाद जब वहां से लोग गुजरे तो खाई में गिरी बस को देखकर उन्हें यह लगा कि हादसा हुआ है। वाहन गिरने की आवाज होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
7 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच पुलिस भी पहुंची तो मौके पर मौजूद खोखे बरामद किए गए। इसके बाद यह स्पष्ट हो पाया कि आतंकियों ने हमला किया है।
8 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
घायल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती
घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 13 को रियासी, पांच को सीएचसी त्रियाथ व 15 को जीएमसी जम्मू भेजा गया है। सभी का इलाज चल रहा है।
9 of 10
Terrorist attack In Reasi
- फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद शिवखोड़ी धाम की बढ़ाई सुरक्षा
हमले के बाद शिवखोड़ी धाम की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आधार शिविर रनसू से लेकर अन्य इलाके तक सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि शिवखोड़ी धाम पूरी तरह सुरक्षित है।
आम तौर पर वहां हाई अलर्ट रखा जाता है। लगातार इलाके में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था जांची जाती है। पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी जारी है। विलेज डिफेंस गार्ड को फायरिंग की प्रैक्टिस कराई जा रही है और उन्हें भी अलर्ट पर रखा गया है।