फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Target Killing in Kashmir: अमृतसर के दो युवकों पर श्रीनगर में आतंकी हमला, ताड़बड़तोड़ गोलीबारी से दोनों की मौत

Thu, 08 Feb 2024 02:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर शहर के शहीद गंज इलाके में बुधवार की शाम को आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो गैर स्थानीय युवकों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर के शहीद गंज इलाके में बुधवार की शाम को आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो गैर स्थानीय युवकों को घायल कर दिया। इससे एक युवक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ। घायल को उपाचर के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार सुबह दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे।



टारगेट किलिंग की घटना के बाद से पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को श्रीनगर में अतिरिक्त नाके लगा कर जांच की गई। बताते हैं कि मारा गया युवक श्रीनगर में कारपेंटर था। इससे पहले 2021 में स्कूल में घुसकर आतंकियों ने एक सिख महिला प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
बुधवार शाम श्रीनगर जिले के करफली मोहल्ला शाल कदल इलाके में आतंकवादियों ने दो लोगों पर करीब से एके 47 राइफल से गोलीबारी की। घायलों में से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों के हमले में मारे गए युवक की शिनाख्त अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह (31) के रूप में हुई है। घायल युवक रोहित (27) को इलाज के लिए श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल ले जाया गया। उसके पेट में गोली लगी थी। उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

3 of 7
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई है। एक अन्य घायल है और वह भी अमृतसर का निवासी है। उसके पेट में गोली लगी है।

घटना के बाद से आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों का सुराग लग सके। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही श्रीनगर से सटे जिलों में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

4 of 7
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
शब ए मेहराज के अवसर पर नापाक हरकत

शब ए मेहराज के पाक अवसर पर आतंकियों ने नापाक हरकत की है। इसकी सभी प्रमुख दलों की ओर से निंदा की गई है। सभी ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की वकालत की है।
विज्ञापन

5 of 7
सुरक्षा के लिए तैनात बल - फोटो : बासित जरगर
गैर प्रवासियों पर साल का पहला हमला

गैर प्रवासियों पर आतंकियों की ओर से किया गया यह साल का पहला हमला है। इसके पहले पिछले साल अनंतनाग और शोपियां में गैर स्थानीय मजदूरों पर हमले हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
Srinagar - फोटो : Agency
मजदूरों पर हमले में छह लश्कर आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र

अक्तूबर 2023 में पुलवामा में यूपी के उन्नाव के प्रवासी मजदूर मुकेश कुमार की लक्षित हत्या कर दी गई थी। वह इलाके में एक ईंट के भट्ठे पर काम करता था। इसके साथ ही शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर पिछले साल जुलाई में हमला करने के मामले में लश्कर के छह आतंकियों के खिलाफ दो दिन पहले एसआईए ने आरोपपत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : अर्शिद मीर
उपराज्यपाल, राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की

श्रीनगर में आतंकी हमले की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सहित सभी राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। पीडीपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे कश्मीर में शांति भंग करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य करार दिया। उन्होंने अमृतपाल के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और रोहित के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। भाजपा के प्रदेश रविंद्र रैना ने भी हमले की कड़ी निंदा की।

डीपीएपी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी आतंकी हमले को निंदनीय बताया। वहीं, भाजपा ने भी इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए हत्या की निंदा की। पार्टी नेता अल्ताफ ठाकुर ने अमृतपाल सिंह पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान को घेरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें