फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

विज्ञापन
1 of 8
कट्टरपंथी अलगाववादी नेता और हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सईद अली शाह गिलानी को शुक्रवार को एक बार फिर से पुलिस हिरासत में ले लिया गया। अनंतनाग में होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए ज्योंही गिलानी अपने घर से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

2 of 8
गिलानी को हिरासत में लिए जाने का समाचार मिलते ही अनंतनाग ज़िले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता एयाज़ अकबर भट ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि गिलानी ने जुम्मे की नमाज अनंतनाग में पढ़ने का एलान किया था। उन्होंने नमाज के बाद एक जनसभा को संबोधित करना था।
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

3 of 8
उन्होंने बताया कि जैसे ही वह अपने घर से निकलने लगे तो पहले से भारी संख्या में उपस्थित पुलिस ने उन्हें रोका।

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

4 of 8
पुलिस के एक अधिकारी उन्हें पुलिस वाहन में बैठाकर हुमहामा पुलिस स्टेशन ले गए। जहां उन्हें हिरासत में रखा गया। उन्होंने बताया कि गिलानी के अलावा अन्य हुर्रियत सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

5 of 8
घटना की खबर जैसे ही दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में फैली, वेहां जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

6 of 8
प्रदर्शनकारियों ने देश विरोधी नारेबाजी की और सुरक्षाकर्मियों पर जमकर पत्थर बरसाए। पुलिस को स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

7 of 8
इस दौरान करीब दर्जन भर प्रदर्शनकारी और छह सुरक्षाबल के जवान घायल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: अनंतनाग में पुलिस और गिलानी समर्थकों में भिड़ंत

8 of 8
गिलानी ने जनसभा का आह्वान पुलिस प्रमुख के एक बयान के बाद किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हुर्रियत बार-बार गिलानी को नजरबंद रखने की अफवाह फैलाकर लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर रही है। गिलानी तब तक आजाद हैं, जब तक कानून व्यवस्था खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें