केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम पूजन कर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
2 of 22
पहले दिन बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए 12,229 यात्री आगे बढ़े। बालटाल से रवाना हुए 7,310 यात्रियों में 6,250 पुरुष, 860 महिलाएं, 170 बच्चे और 30 साधु शामिल रहे। चापर से 500 श्रद्धालु गए।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
3 of 22
पहलगाम रूट से रवाना हुए 4,169 श्रद्धालुओं में 3,523 पुरुष, 544 महिलाएं और 102 साधु शामिल रहे। यहां से चापर सेवा से 250 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए। हालांकि, सभी पहले दिन दर्शन नहीं कर पाए।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
4 of 22
वीरवार को भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 1525 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हुआ। इनमें 1074 पुरुष, 236 महिलाएं, 7 बच्चे और 208 साधु शामिल रहे। मौसम भी भक्तों का पूरा साथ दे रहा है। पिछले साल निर्धारित समय से चार दिन बाद पहलगाम ट्रैक से यात्रा शुरू हो पाई थी।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
5 of 22
मौसम के साथ देने से आगामी दिनों में यात्रा के बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू और श्रीनगर के आन स्पाट पंजीकरण काउंटरों पर यात्रियों की खासी भीड़ पहुंच रही है। देशभर से बड़ी संख्या में बिना पंजीकृत श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
6 of 22
श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के साथ ही मंदिरों के शहर जम्मू में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, भाषा और परिधानों का समावेश एक साथ देखने को मिल रहा है। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान यात्रियों के बीच प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ एकता का संदेश विश्व में जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
7 of 22
जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रा का समय जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटर में एक काउंटर में पहलगाम और दूसरे काउंटर में बालटाल के लिए पंजीकरण पर्ची देने की व्यवस्था बनाई गई है। वीरवार को पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए पंजीकरण काउंटर के हाल में पाइप लगाकर लाइन बनाने के लिए व्यवस्था की गई। पुलिस के जवानों को भी लाइन को सुचारु रूप से चलाने के लिए नियुक्त किया गया है।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
8 of 22
जम्मू हाट में पंजीकरण काउंटर का काम देख रहे इंचार्ज अशोक बवोरिया ने बताया कि वीरवार को भी साढ़े सात सौ तक का कोटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहलगाम के लिए चार सौ के करीब पंजीकरण पर्ची यात्रियों के बीच बांटी गई है, जबकि बालटाल के लिए साढ़े तीन सौ के करीब पंजीकरण पर्ची बांटी गई है। यात्रियों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
9 of 22
2015 की पवित्र अमरनाथ यात्रा वीरवार को आरंभ हो गई। हजारों की संख्या में आधार शिविरों में रात को रुके बाबा बर्फानी के भक्तों में बाबा बर्फानी के पहले दर्शनों के लिए काफी उत्सुकता बनी रही। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और शिविर बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयकारों से गूंज रहे थे।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
10 of 22
यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
11 of 22
पहलगाम के नुनवन बेस कैंप में सुबह होते ही भक्त दर्शनों पर जाने को तैयार हो चुके थे और करीब सुबह साढ़े पांच बजे डीसी अनंतनाग बशीर अहमद खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को नुनवन बेस कैंप से रवाना किया। भक्तों के चेहरों पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही थी और उनकी आस्था और श्रद्धा को देख ऐसा लग रहा था कि कोई भी कठिनाई उन्हें बाबा के दर्शनों से नहीं रोक सकती।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
12 of 22
गौरतलब है कि पहलगाम से पवित्र गुफा का मार्ग पारंपरिक माना जाता है और अधिकतर साधू इसी मार्ग से दर्शन करने जाते हैं क्योंकि इस मार्ग से दर्शनों पर जाने की ज्यादा मान्यता है।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
13 of 22
हिसार से आए एक भक्त अनुज कुमार ने बताया कि वह हर वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन करने आते हैं। उनके अनुसार बाबा के प्रति उनकी आस्था उन्हें यहां खींच लाती है। एक और भक्त हिमांशु गुप्ता ने कहा कि चाहे मौसम की कठिनाई हो या फिर दुर्गम रास्ते बाबा भोले अपने भक्तों को पूरी शक्ति देते हैं।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
14 of 22
इस अवसर पर डीसी बशीर अहमद खान ने कहा कि यह पवित्र यात्रा कश्मीरी भाईचारे का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान यहां के लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ जाते हैं।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
15 of 22
डीसी बशीर अहमद खान ने कहा, जब घाटी में हालात खराब थे, तब भी यहां के लोगों ने यात्रियों को हरदम स्वागत किया और वैसे ही आज भी करते हैं।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
16 of 22
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देश भर से पहुंच रहे यात्रियों को पंजीकरण करवाने के दौरान कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। पंजीकरण स्थल में विभाग के किसी भी सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने के कारण पंजीकरण फार्म भरने से लेकर यात्रा से संबंधित जानकारी लेने के लिए यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों का अभाव भी है।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
17 of 22
जयपुर से अपने परिवार के साथ आए जगदीश नारायण शर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे से उनके परिवार की महिलाएं पंजीकरण पर्ची के लिए लाइन में लगी हुई थीं। पुलिस की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं होने के कारण पुरुष जोर-जबरदस्ती से महिलाओं को धक्का मारकर आगे बढ़कर अपना पंजीकरण हासिल कर रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
18 of 22
पर्यटन और पुलिस विभाग की ओर से कोई भी पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे अन्य श्रद्धालुओं सहित महिलाओं को सही ढंग से पंजीकरण हो सके। गुजरात से आए सीएम पटेल का कहना है कि बालटाल और पहलगाम के लिए बनाए एक-एक पंजीकरण काउंटर के चलते यात्रियों की भीड़ रही है।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
19 of 22
उन्होंने कहा कि विभाग को चाहिए कि वह अतिरिक्त काउंटर और कर्मचारियों को नियुक्त करें, ताकि यात्रियों की भीड़ न बढ़े और आसानी से पंजीकरण होता रहे। बंगलूरू से 52 सदस्यों के साथ आई ममता ने बताया कि यहां पर गाइडेंस काउंटर और गाइड के अभाव के कारण उन्हें दो दिन लगे अपना फार्म भरने के लिए।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
20 of 22
उन्होंने बताया कि फार्म भरने के दौरान कुछ त्रुटि और हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं होने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई, हालांकि फिर पंजीकरण काउंटर पर लगे सदस्य और अन्य यात्रियों ने फार्म भरने में मदद की। उत्तर प्रदेश से आई प्रतिभा और कानपुर से आई सोनल पांडे ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाना चाहिए।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
21 of 22
पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में साधु-संतों के लिए बनाए पंजीकरण काउंटर में वीरवार को 180 के करीब साधुओं का पंजीकरण किया गया।
अमरनाथ यात्रा: पहले दिन आठ हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तस्वीरें
22 of 22
देश भर के विभिन्न राज्यों से आ रहे साधु-संतों के लिए उचित व्यवस्था बनाई गई है। रहने से लेकर खाने-पीने के लिए अच्छा प्रबंध किया गया है। यात्रा पर जाने के लिए आए साधु-संत भगवान शिव के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।