सुषमा स्वराज
सितंबर 2016 को सयुंक्त राष्ट्र में सुषमा स्वराज द्वारा पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर दी गई चेतावनी वैश्विक पटल पर कोई भूल नहीं सकता। सुषमा स्वराज के उस भाषण की देश ही नहीं पूरे विश्व में चर्चा हुई थी। यहां तक कि देश के विपक्ष ने भी सुषमा की प्रशंसा की थी। यह भाषण उन्होंने हिंदी में दिया था। उन्होंने सीधे शब्दों में पाक को चेताते हुए कहा कि 'कश्मीर भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और भारत का हिस्सा रहेगा'।