फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और 'चाणक्य शाह' के मुरीद हुए लोग, कश्मीर को जलाने वालों के मुंह पर तमाचा हैं यह बातें

Wed, 07 Aug 2019 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने और केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को लेकर आम जनता में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि इस ऐतिहासिक फैसले को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस फैसले से राज्य की बेटियों को उनका हक मिलेगा।
हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। ये फैसला बहुत बहादुरी का है और राष्ट्र व जम्मू के हित में बहुत बेहतर साबित हो सकता है। युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर भी बढ़ जाएंगे। -मीनाक्षी मनहास, अध्यापिका

 
विज्ञापन

2 of 5
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

अन्य राज्यों में विवाहित राज्य की बेटियों को उनका हक दिलाने में ये फैसला अच्छा साबित होगा। इसके अलावा अब बाहरी कंपनियां भी यहां पर निवेश करेंगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगेे। -रिफत अख्तर, अध्यापिका

मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के फैसले के कारण हर क्षेत्र में तरक्की होगी और देश की प्रगति के साथ राज्य भी प्रगति करेगा। -शितू, अध्यापिका


 
विज्ञापन

3 of 5
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर हमें खुशी है। राज्य के लोगों को भी देश के अन्य नागरिकों के जैसे अधिकार मिलेंगे। 370 के कारण राज्य बहुत क्षेत्रों में पीछे था, लेकिन अब यहां भी तरक्की होगी। -रजनी गुप्ता, महासचिव, जे एंड के नेशनल ह्यूूमन राइट्स

देश व राज्य के हित में 370 को हटाया जाना अहम फैसला है। जम्मू-कश्मीर की सत्ता चंद हाथों से निकल गई है, जिसके बाद हर व्यक्ति का विकास होगा। -मुकेश गुप्ता, चीफ को-आर्डिनेटर, जे एंड के नेशनल ह्यूूमन राइट्स


 

4 of 5
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

मेरी नजर में राजनीति के इतिहास में ये बहुत बड़ा फैसला है। मुझे उम्मीद है राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर राज्य प्रगति कर अन्य राज्यों के बराबर हो जाएगा। मनमोहन शर्मा, व्यापारी

हमें खुशी है कि जिस दिन का हम इंतजार कर रहे थे वह आ गया। राजनीति के बीच झूला झूल रहे हमारे राज्य को आखिर सही मंजिल मिल गई। साक्षी, बैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाया जाना बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। मैं इसका पूरे दिल से स्वागत करती हूं। 370 के कारण हमारे राज्य में बाहरी कंपनियां निवेश नहीं करती थीं, लेकिन अब यहां रोजगार बढ़ जाएगा। भारत एक मात्र ऐसा देश था जहां दो झंडे लगाए जाते थे जो हमें मंजूर नहीं था।  प्रिया जराल

अनुच्छेद 370 हटाए जाने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हमारे राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। युवा अपने घर रहकर ही अपना भविष्य बनाएंगे।   रोहित खजूरिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें