फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के साथ और जज्बे के बल पर सपने को पूरा करने को बेताब हैं दिव्यांग आमिर

Mon, 27 Nov 2017 09:36 PM IST
फिदा हुसैन, अमर उजाला/अनंतनाग
विज्ञापन
1 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
कहते हैं अगर आपके अंदर हौसला हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। इस बात को सच कर दिखाया है दक्षिणी कश्मीर के वागहामा के रहने वाले आमिर ने। एक हादसे में आमिर को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े। उसके बाद भी वे एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं। आमिर की प्रसिद्धि का अंदाज इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका मैच देखने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर हादसे का जिक्र करते हुए बताते हैं कि बचपन में वे भी सभी बच्चों की तरह सामान्य जीवन जी कर रहे थे, लेकिन 1997 में हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। 
 
विज्ञापन

3 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर ने बताया कि एक दिन वे अपने माता-पिता के लिए खाना लेकर मिल में गए थे, जब उनके माता-पिता खाना खाने में व्यस्त थे उसी वक्त वे मिल में लगी मशीनों से छेड़छाड़ करने लगे।
 

4 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
मशीन में उनके दोनों हाथ फंस गए और कंधे से कट गए। उस वक्त उनकी उम्र सात साल थी। हादसे के बाद करीब सात महीनों तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ा। 
 
विज्ञापन

5 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर क्रिकेट के शौकीन थे और क्रिकेटर बनना चाहता थे, लेकिन दोनों हाथ खोने की वजह से उनका हौसला टूटता जा रहा था। अस्पताल से छुट्टी के कुछ ही दिन बाद आमिर फिर से बीमार पड़ गए। इलाज के लिए पैसे नहीं होने की वजह से उसके घर वालों को जमीन तक बेचनी पड़ी। 
 
विज्ञापन

6 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर ने बताया कि उन्हें क्रिकेट और सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी में खासी दिलचस्पी थी। घर में टीवी नहीं होने की वजह से आमिर उस वक्त भारत का मैच देखने अपने पड़ोसियों के घर जाते थे। वहीं से उन्होंने क्रिकेटर बनने की ठानी।
 
विज्ञापन

7 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
दोनों हाथ न होने के बावजूद भी उनका हौसला बरकरार रहा और कड़ी मेहनत के बाद आमिर क्रिकेटर बनने में कामयाब हुए। वे पैरों की उंगलियों में गेंद फंसाकर गेंदबाजी करते हैं, जबकि गर्दन और कंधे की हड्डी में बैट फंसाकर बल्लेबाजी करते हैं। 
 

8 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
इस समय वे जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। उन्होंने क्रिकेट के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। अभी वे स्नातक द्वितीय वर्ष में हैं। 2015 में जम्मू कश्मीर की पैरा टीम ने जब दिल्ली को हराया था उस वक्त आमिर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रियासत के जाने-माने क्रिकेटर भी आमिर का मैच देखने पहुंचते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं।
 

9 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर के सीओ 3 आरआर कर्नल चरणप्रीत सिंह ने आमिर को ये भरोसा दिया कि आपके भविष्व को उज्जवल बनाने की कोशिश करेंगे। सेना आमिर की खेल संबंधि सभी जरूरतों को पूरा करेगी। सेना ने आमिर मदद के लिए एक सहायक को नियुक्त को किया है 
 
विज्ञापन

10 of 10
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर का कहना है कि सरकार की ओर से आज तक उसे कोई सहायता नहीं उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि सेना कश्मीर में बहुत सारी क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराती रहती है, वे चाहते हैं कि सेना उनकी मदद को आगे आए। उनका एक और सपना है कि क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उन्हें अपनी क्रिकेट एकेडमी में शामिल कर उन्हें क्रिकेट के टिप्स दें, ताकि वे और अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें