फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस: 2 भारतीय सैनिकों के खौफ से अपने टैंक खुद जलाकर भागे थे पाक के सैनिक

Sun, 15 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
भारतीय सेना के शौर्य की कई कहानियां मशहूर है। इन कहानियों में न सिर्फ विजय के किस्से मौजूद है बल्कि देश के उन जांबाजों की बातें भी हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। ऐसी ही एक कहानी है 1965 के युद्ध की जब भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर पाक की पूरी सेना को ऐसा खौफ हुआ कि वो अपने ही टैंकों में आग लगाकर भागने लगे। पढ़े पूरी कहानी, तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
1965 की लड़ाई में भले ही पाकिस्तान के पास विशेष तकनीक से लैस पैटन टैंक थे लेकिन भारत के महज दो सैनिकों के खौफ से पाकिस्तान के सैनिको को अपने टैंकरों को खुद आग लगाकर भागना पड़ गया । बात 10 सितंबर 1965 की है जब अपने ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान के टैंको को ध्वस्त करने वाले भारत के शूरवीर अब्दुल हमीद युद्ध क्षेत्र में शहीद हो गये । हमीद की शहादत के बाद भारतीय सेना में निराशा फैल गयी । 
विज्ञापन

3 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
भारत सेना की ओर से गोलीबारी जारी थी लेकिन पाक के सैनिक हमीद की शहादत से बेहद रोमांचित थे । पाक सैनिकों को लगा कि हमीद की शहादत के बाद अब अमृतसर को कूच के लिये उनका रास्ता बिल्कुल साफ है सो वो शाम के अंधेरे में गोला बारूद से लैस होकर अमृतसर की तरफ बढ़ने लगे । सैनिकों के इस दल के काफिले में सबसे आगे 2 जीप चल रही थीं । 

4 of 10
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
अमृतसर की तरफ बढ़ रही पाक की सेना को रोकने के लिये भारत के दो सैनिक आघात लगाकर बैठे थे । मोहम्मद शफीक और मोहम्मद नौशाद नाम के ये दो सैनिक सेना की 4 ग्रेनेडियर्स विंग के जवान थे । शफीक और नौशाद दोनों ने एक साथ सेना ज्वाइन की थी और दोनों जिगरी दोस्त थे । 
विज्ञापन

5 of 10
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
जिस जगह से अब्दुल हमीद की पोजिशन थी उससे कुछ ही दूरी पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने शफीक और नौशाद को मोर्चे पर लगा रखा था । इसी मोर्चे के रास्ते पाक की सेना अमृतसर की तरफ बढ़ रही थी । शफीक और नौशाद ने तय किया कि वे पाक सेना के उनकी रेंज में आ जाने पर उनपर हमला करेंगे । 
विज्ञापन

6 of 10
भारत पाक युद्ध 1965 - फोटो : File Photo
जैसे ही पाक सैनिकों का काफिला उस रेंज में पहुंचा शफीक और नौशाद ने उनपर एलएमजी से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । अचानक हुए इस पलटवार से पाक के सैनिकों को संभलने तक का मौका न मिला । कुछ देर फायरिंग के करने के बाद उनकी सेना के जवान इधर उधर भागने लगे । 
विज्ञापन

7 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
जान पर आते देख पाक सैनिकों में कोई पानी में कूद गया तो किसी ने खेत में भागना ठीक समझा । शफीक और नौशाद की फायरिंग में पाकिस्तानी ब्रिगेड के कमांडर ए.आर.शमीम और पाकिस्तान के फर्स्ट आर्म्ड डिविजन के मेजर जनरल नासिर अहमद खान मारे गये । 

8 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
ए.आर.शमीम और नासिर अहमद खान के मारे जाने से पाक के हौसले टूट गये । इस ऑपरेशन के बाद ग्रेनेडियर्स विंग के जवान शफीक और नौशाद ने पाकिस्तान की अमेरिकी जीप पर कब्जा कर लिया ।

9 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
इसी जीप में शफीक और नौशाद को फायरिंग में मारे गये पाकिस्तानी ब्रिगेड के कमांडर ए.आर.शमीम का शव मिला । इस जीप पर कब्जे के बाद से पाकिस्तान की सेना में इतना खौफ भर गया कि वे खुद वहां छूटे अपने टैंको को आग लगाकर भागने लगे ।
विज्ञापन

10 of 10
story of 1965 war - फोटो : File Photo
पाकिस्तान के सैनिकों को इन टैंको पर भारत के कब्जे का डर था सो उन्होने खौफ के कारण इन्हे आग लगा देना ही ठीक समझा ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें