PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
Sun, 29 Mar 2015 02:26 PM IST
मौसम विभाग ने घाटी में मौसम के बदलाव को लेकर चेतावनी जारी की है।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
विभाग के अनुसार, 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
कश्मीर घाटी में भारी बारिश। (फोटो- अमृतपाल सिंह बाली)
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भूस्खलन के साथ-साथ अचानक आने वाली बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
विभाग के अनुसार शनिवार शाम से लेकर चार अप्रैल तक घाटी के ऊपर लगातार एक के बाद एक पश्चिमी दबाव बनेगा, जिससे अधिकतर ऊपरी इलाके ज्यादा प्रभावित होंगे।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
इस खराब मौसम का कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में, जबकि लद्दाख संभाग के कुछ इलाकों में भी प्रभाव पड़ेगा।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
इस दौरान मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
विभाग के अनुसार पश्चिमी दबाव का ज्यादा असर 29 मार्च और तीन अप्रैल को देखने को मिलेगा।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
खराब मौसम के दौरान कश्मीर घाटी भूस्खलन के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है।
PIX: घाटी में भारी बारिश, श्रीनगर में बाढ़ जैसे हालात
सुबह से घाटी के मैदानी इलाकों में हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई जो शाम तक रुक रुक कर जारी थी, जबकि ऊपरी इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिली।