फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

विज्ञापन
1 of 6
मंदिरों के शहर जम्मू में शनिवार को रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के जयघोषों की गूंज रही। प्रभु के साथ आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

2 of 6
प्रभु श्रीराम परिवार के रथ को खींचने को हर कोई आतुर था। उनके चरणों को छूकर भक्तजनों ने आशीर्वाद पाया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान शिव, काली मां, चंडी मां, माता मचैल आदि झांकियों से लगा मानों साक्षात देवी-देवता अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए पहुंच गए हों।
विज्ञापन

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

3 of 6
शोभायात्रा के बीच शिव-पार्वती नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। भोले नाथ की भेटों पर कलाकारों ने शिव-पार्वती नृत्य कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

4 of 6
शोभा यात्रा के दौरान भक्तजनों ने भजन कीर्तन करके पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। हर कोई प्रभु श्रीराम का गुणगान करके अपनी आस्था जता रहा था। शोभायात्रा में राज्य की संस्कृति की झलक भी दिखी।
विज्ञापन

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

5 of 6
ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर से शाम को धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से राज्यसभा सांसद और ट्रस्ट के चेयरमैन डा. कर्ण सिंह ने पारंपरिक पूजा अर्चना करके शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की पालकी के आने का संदेश दिया गया। भक्तजन झूमते गाते हुए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा जम्मू

6 of 6
यात्रा में भद्रवाह से आए कलाकारों ने ढोल और बांसुरी की मधुर आवाज से प्रभु का गुणगान किया। भक्तों ने हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष लगाकर उत्साह और जोश भरा। रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर शोभा यात्रा रेजीडेंसी रोड, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा आदि रूटों से होती हुई वापस मंदिर में संपन्न हुई। प्रभु के दर्शन को राज्य मंत्री प्रिया सेठी, अजात शत्रु सहित अन्य प्रशासनिक अमला और दूसरे गणमान्य नागरिक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें