जम्मू-कश्मीर की करीब सवा करोड़ आबादी में से पिछले 95 दिन में अब तक 14 फीसदी आबादी को ही कोरोना टीकाकरण हो सका है। इसमें हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और सिटीजन (45 वर्ष से ऊपर आयु वाले) 17 लाख 47 हजार 498 लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 9 लाख 2 हजार 608 और कश्मीर में 8 लाख 44 हजार 890 लोगों को वैक्सीन दी गई है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को 1 मई से शुरू किए जा रहे व्यापक टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ करोड़ वैक्सीन की मांग की है।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
इसमें व्यापक स्तर पर वैक्सीन केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे। अब तक 45 वर्ष से ऊपर सिटीजन वर्ग में 23 लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 12 लाख को कवर कर लिया गया है, जबकि आधे अभी बचे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
18 से 45 आयु वर्ग के बीच प्रदेश में 65 लाख लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए व्यापक स्तर पर वैक्सीन के साथ चिकित्सा कर्मियों और वैक्सीन केंद्रों के विस्तार की जरूरत होगी। मौजूदा समय में प्रदेश में 1400 से अधिक वैक्सीन केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इसका भविष्य में विस्तार किया जाएगा।
4 of 5
vaccine update in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
मंगलवार को जम्मू जिला में 86 हेल्थ केयर वर्कर्स, 440 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 8723 सिटीजन वर्ग को वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में सर्वाधिक जम्मू जिला में 50 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अब तक जम्मू में 30402 हेल्थ केयर वर्कर्स, 71484 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 254109 सिटीजन वर्ग को वैक्सीन दी गई है।
प्रदेश में अब तक हुई कुल वैक्सीन दर में से जिला जम्मू में 20 फीसदी वैक्सीन दी गई है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान ने बताया कि केंद्र से डेढ़ करोड़ वैक्सीन की मांग की गई है। आगामी लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 40 से 60 हजार के बीच लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।