रियासत में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि कश्मीर और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानों पर बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 9
snowfall
- फोटो : PTI
जोजीला पास में बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी से मुगलरोड पर भी यातायात बंद है।
विज्ञापन
3 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
द्रास, सोनामर्ग, गुलमर्ग में भी सफेद चादर बिछी है। इसके विपरीत जम्मू में दिन का पारा लगातार सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर चल रहा है।
4 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा। राज्य के लोगों को पिछले ढाई माह से बर्फबारी और बारिश का इंतजार था।
विज्ञापन
5 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य कई इलाकों में बीती रात कई घंटे तक बारिश हुई। इसके साथ अधिकांश पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
6 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू संभाग के नत्थाटाप, जुगधार, स्योजधार, देरा टाप, शिवगढ़ के पहाड़ों पर भी सीजन की पहली बर्फ बारी हुई।
विज्ञापन
7 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
किश्तवाड़ जिले की पहाड़ियों पर भी बीती रात हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई। मुगल रोड की पीर की गली से लेकर कश्मीर घाटी के शोपियां क्षेत्र तक कई स्थानों पर बर्फ गिरी है।
8 of 9
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
राजोरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल व कोटरंका तहसीलों के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के साथ ओले गिरे हैं।