एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से जम्मू और उधमपुर के वाहनों के कश्मीर जाने पर रोक लगा दी गई है। हिंसा और भड़कने की आशंका के चलते श्रीनगर और पुराने शहर के नौ थाना क्षेत्रों में पाबंदियां लगा दी गईं हैं।
विज्ञापन
PIC: क्लीनर की मौत के बाद कश्मीर में भड़क उठी हिंसा
2 of 6
कश्मीर के ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में घायल क्लीनर जाहिद अहमद की मौत की खबर मिलते ही कश्मीर में हिंसा भड़क उठी। उधमपुर के जिला प्रशासन ने पांच आरोपियों पर पीएसए लगा दिया है।
विज्ञापन
PIC: क्लीनर की मौत के बाद कश्मीर में भड़क उठी हिंसा
3 of 6
दक्षिण कश्मीर के कुछ इलाकों में भी अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। साथ ही प्रमुख अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है।
PIC: क्लीनर की मौत के बाद कश्मीर में भड़क उठी हिंसा
4 of 6
सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे कई घंटे बंद रहा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया।
विज्ञापन
PIC: क्लीनर की मौत के बाद कश्मीर में भड़क उठी हिंसा
5 of 6
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके रॉय ने बताया कि रविवार सुबह 11.30 बजे इलाज के दौरान जाहिद अहमद भट्ट (19) की मौत हो गई।
PIC: क्लीनर की मौत के बाद कश्मीर में भड़क उठी हिंसा
6 of 6
जाहिद को 60 फीसदी झुलसी अवस्था में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बाद भी आईसीयू से निकालकर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसी वजह से मरीज की जान गई