फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां: UP से मेहनत-मजदूरी कर पैसे कमाने के लिए पहुंचे थे कश्मीर, आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

Tue, 18 Oct 2022 05:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 60 घंटे के भीतर आतंकियों ने एकबार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक टिन शेड में सो रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
1 of 6
Shopian Target Killing - फोटो : बासित जरगर
दिनभर मेहनत कर रात में टीन शेड में सो रहे दो गैर-कश्मीरी मजदूर मनीष और राम  को यह नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी रात होने वाली है। वे तो उत्तर प्रदेश से कश्मीर घाटी के शोपियां में मजदूरी कर पैसे कमाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन अब वह पार्थिव देह होकर लौटे हैं। सोमवार देर रात आतंकियों ने सोते हुए दो मजदूरों की हत्या कर दी। घाटी में 60 घंटे में यह दूसरा टारगेट किलिंग का मामला है। मामले में एक हाइब्रिड आतंकी और उसके मददगार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
शोपियां: इसी जगह गैर कश्मीरी श्रमिकों की हत्या की गई - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात टिनशेड नुमा घर में सो रहे श्रमिकों पर आतंकियों ने पहले ग्रेनेड हमला किया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Shopian Target Killing - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाबलों को आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की पूरी आजादी- एलजी

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकी इकोसिस्टम को कुचलने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं और सुरक्षाबलों को पूरी आजादी दी गई है। शोपियां में गैर-कश्मीरी श्रमिकों की हत्या के मामले को बर्बर बताया है। उन्होंने कहा कि इस बर्बर आतंकी हमले की शब्दों में निंदा करना ही काफी नहीं हो सकती। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।

4 of 6
शोपियां: जांच के लिए पहुंचे एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : बासित जरगर
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो उत्तर प्रदेश के निवासी मारे गए। मामले में एक हाइब्रिड आतंकी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि वारदात को उसने ही अंजाम दिया। हाइब्रिड आतंकी ने भी अपराध कबूल कर लिया है। आतंकी से पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा बताई गई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
शोपियां: टीन शेड में गोली के निशान को दिखाते हुए - फोटो : बासित जरगर
जुलाई, अगस्त व सितंबर में तीन महीने की खामोशी के बाद एक बार घाटी में टारगेट किलिंग होने लगी है। अक्तूबर माह में 60 घंटे के भीतर कश्मीरी पंडित और उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले मई व जून के महीने में 10 लोगों की हत्या की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shopian - फोटो : बासित जरगर
घाटी में हुई टारगेट किलिंग
  • 15 अक्तूबर: शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट्ट की हत्या
  • 16 अगस्त: शोपियां में एक कश्मीरी पंडित सुनिल की हत्या
  • 9 अगस्त: बांदीपोरा में बिहार के प्रवासी मजदूर की हत्या
  • 4 अगस्त: पुलवामा में बिहार निवासी मजदूर की हत्या
  • 18 जून: पुलवामा में पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की हत्या
  • 2 जून: बडगाम में आतंकियों ने देर शाम दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को बनाया निशाना, एक की मौत, एक घायल
  • 2 जून:  कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 31 मई: कुलगाम के गोपालपोरा में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या
  • 25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या। उसका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल।
  • 24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या। उसकी 7 साल की बेटी घायल 17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्सैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
  • 13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
  • 12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी।
  • 7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आइवा ब्रिज के पास आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें