फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने

Mon, 27 Sep 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में रविवार को पुलिस ने आतंकी सुनैन को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं। उसको जम्मू में किसी व्यक्ति को मारने (सिलेक्टिव किलिंग) का टारगेट दिया गया था। इतना ही नहीं आतंकी सुनैन जम्मू रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं जाने की फिराक में था।। अब उसे ट्रेन पकड़कर कहां जाना था, यह फिलहाल जांच का विषय है। लेकिन आतंकी के दिल्ली जाने की आशंका भी है। इसके साथ एक सवाल यह भी है, यदि उसे किसी व्यक्ति को मारने का टारगेट दिया गया था तो वह दिल्ली जाकर किसको मारना चाहता था? इसे लेकर भी आतंकी से गहन पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि आतंकी अपने हैंडलरों से डार्कबेव एप के जरिये बात करता था। यह एक ऐसा एप है, जिसमें होने वाली बात की पुलिस आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर सकती। आमतौर पर आतंकी व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे एप का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर, आतंकी
सूत्रों के अनुसार वह किसी पुलिस अफसर या फिर किसी नेता को मारने आया था, क्योंकि उसको सिलेक्टिव टारगेट दिया गया था। यही कारण है कि इसको लोडेड पिस्टल देकर भेजा गया था, ताकि हत्या करने के बाद वह फरार हो सके। लेकिन पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर इसे पहले ही दबोच लिया। सुनैन पिछले डेढ़ साल से टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) के लिए काम कर रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सीसीटीवी में कैद हुई आतंकियों की कायरता - फोटो : अमर उजाला
ये हो चुके सिलेक्टिव किलिंग का शिकार
किश्तवाड़ में भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या सिलेक्टिव थी। किश्तवाड़ में ही आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की सिलेक्टिव किलिंग हुई। कश्मीर में सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद, अच्छाबल पुलिस स्टेशन के एसएचओ फिरोज अहमद डार भी सलेक्टिव किलिंग में शहीद हुए थे।

 

4 of 5
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना को आतंकी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें आतंकी साफ कहता हुआ नजर आ रहा था कि रवींद्र रैना कश्मीर को लेकर बोलना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रैना को दो बार पत्र लिखकर भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पूर्व मंत्री रमण भल्ला और जम्मू के एक उद्योगपति को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें