लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंका मेहरा ने बताया सभी जवानों ने एकत्रित हो कर दिवाली का त्योहार मनाया। परिवार के सदस्यों से दूर यह दिवाली सभी के लिए यादगार और सुखद अनुभव है। करीब एक सौ जवानों ने जय हिंद की लाइन बनाकर मोमबत्तियां जलाई।
अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इससे पहले सभी ने गुरुद्वारे में सत्संग कर अरदास की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण कर जवानों ने लंगर चखा। शाम को अधिकारियों और जवानों ने दिवाली पर आतिशबाजी कर भारत माता के जयगोष लगाए।
विज्ञापन
करीब एक सौ जवानों ने जय हिंद की लाइन बनाकर मोमबत्तियां जलाई। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंका मेहरा ने बताया सभी जवानों ने एकत्रित हो कर दिवाली का त्योहार मनाया। परिवार के सदस्यों से दूर यह दिवाली सभी के लिए यादगार और सुखद अनुभव है। नायब सुबेदार स्वर्ण सिंह ने बताया दिवाली के पर्व पर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है।
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनाई दिवाली, जवानों का बढ़ाया हौसला
जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि जवान हमेशा ही आईबी और एलओसी पर डटे रहते हैं जिससे देश सुरक्षित रह सके।
उनकी इस तपस्या के कारण ही देशवासी चैन से दिवाली व अन्य त्योहार मना पाते हैं। भट्ट ने कहा कि सैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां बांटना सच में एक गौरवशाली पल है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। अधिकारियों के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री भट्ट दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के साथ वहां का दौरा भी करेंगे। दिवाली के अवसर पर पहुंचे भट्ट जवानों के साथ ही इस बार त्योहार मनाएंगे। कोर कमांडर उन्हें सीमा पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री ने वायु सेना स्टेशन जाकर संचालन के बारे में जाना।