फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: रामबन में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और बारूद किया बरामद

Sat, 22 Oct 2022 11:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

पुलिस और सेना ने सूचना के बाद संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। संदिग्ध स्थान का पता लगाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद गया किया। इसके बाद इस आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
रामबन में मिला आतंकी ठिकाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान में रामबन जिले की तहसील खारी के जंगल में भारी मात्रा में जंग लगे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने बताया कि रामबन की खारी तहसील के दूरदराज पहाड़ी व वन क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य संबंधित सामग्री की मौजूदगी के संबंध में सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इस पर पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था, और संदिग्ध स्थान का पता लगाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उन्होंने कहा कि शनिवार शाम आतंकवादियों के इस ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।

तलाशी अभियान में एक हथगोला, 310 जंग लगी गोलियां, एके-47 राइफल की छह मैगजीन, एक मैगजीन, 9एमएम की 30 जंग लगी गोलियां, दो कैसेट वाला एक टेप रिकॉर्डर, एंटीना वाला एक वायरलेस हैंडसेट, बैटरी टर्मिनल, एक बोनट, कॉपर वायर, पेंसिल सेल और ब्लेड बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे की जांच के लिए थाना बनिहाल में 7/25 आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी मोहिता शर्मा की निगरानी में ये हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

नशीली दवाओं की तस्करी में अब तक 106 हिरासत में लिए

 कश्मीर संभाग में नशीली दवाओं की तस्करी में चालू वित्त वर्ष में अब तक 106 लोगों को हिरासत में लिया गया है। संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार श्रीनगर में पीआईटी-एनडीपीएस के तहत 23, बडगाम में 10, गांदरबल में 1, अनंतनाग में 4, कुलगाम में 8, पुलवामा में 13, शोपियां में 4, बारामुला में 15, बांदीपोरा में 4 और कुपवाड़ा में 24 लोग हिरासत में लिए गए।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें