जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद सचिन पायलट की सियासी गलियारों में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इस घटनाक्रम को जम्मू-कश्मीर के लोग भी खास दिलचस्पी से देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सचिन पायलट जम्मू-कश्मीर के दिग्गज राजनीतिक परिवार के दामाद हैं। सचिन की पत्नी सारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। पायलट को लेकर जम्मू-कश्मीर के सियासी मायने तो नहीं निकाले जा सकते, लेकिन लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं।
उधर, सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने कहा कि उन्होंने सचिन से बात की। उन्होंने शायद सचिन तेंदुलकर से बात की होगी। सचिन पायलट ने आगे कहा कि मुझसे बात करने का साहस रीता बहुगुणा में नहीं है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सचिन पायलट के भाजपा में शामिल होने के कयास लगे हैं लेकिन उन्होंने हर बार इस बात को खारिज किया है। आपको बताते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर लव स्टोरी के बारे में...