गणतंत्र दिवस
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को याद किया गया। इसके अलावा जिन जवानों को बहादुरी के लिए पुरस्कार दिए गए, उनके नाम सुनाए गए। सिद्दड़ा स्थित 166 वाहिनी सीआरपीएफ ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। कमांडेंट प्रेम चंद गुप्ता ने तिरंगा झंडा फहराया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राम कृष्ण डोगरा को राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। वह 28 साल से एसएसबी में अपना योगदान दे रहे हैं। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांगलादेश, जर्मनी, जापान, अमेरिका, थाईलैंड और चीन आदि देशों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।