डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि उन्हें नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला की हाल ही में वायरल हुई तस्वीर देखकर काफी दुख हुआ। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से उमर अब्दुल्ला को जल्द रिहा करने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में घाटी में शनिवार को 2जी इंटरनेट सेवा बहाल होने के बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता और श्रीनगर से सांसद उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई नजर आ रही थी।