उच्च पवर्तीय इलाकों में गुरुवार को हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी भागों में तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ी इलाकों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे जिससे सर्दी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
दूर दराज इलाकों में हुए ताजा हिमपात के बाद बर्फ की ताजा चादर बिछ गई है। जम्मू कश्मीर के बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में पारा लुढ़कने के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ना भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बनी और बिलावर के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। दोपहर बाद बारिश का सिलसिला रुका लेकिन बादल छाए रहे।
4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार के बाद से मौसम में सुधार होने की संभावना है। उधर, बारिश की वजह से हीरानगर के इलाकों में चल रहा फसलों की कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है।