फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहीं खुशी कहीं गम' बनी बर्फबारी, पर्यटक उत्साहित तो बिजली विभाग परेशान, 100 करोड़ का नुकसान

Fri, 15 Nov 2019 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी एक बार फिर शुरू हो गई। इस बीच मैदानी इलाकों में बारिश हुई। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन भर हल्की बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित हुई। इस बीच रामबन के चंद्रकोट इलाके में पस्सी गिरने से शाम चार बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

2 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
उधर, मौसम विभाग, श्रीनगर ने अगले 48 घंटे में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 नवंबर तक मौसम के मिजाज को चुनौती माना जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में हल्के बादलों के साथ कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री गिरकर 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

4 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
उधर, श्रीनगर मेें रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। गुलमर्ग के अलावा अपर भट्ट, सोनमर्ग, राजदान पास, जोजीला, साधनाटॉप में हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8-10 डिग्री नीचे आ गया है।  उधमपुर और कठुआ के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

6 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड 9वें दिन भी बंद रहा। यहां पीर की गली में बर्फ नही हटाई जा सकी है।
विज्ञापन

7 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
वहीं कश्मीर घाटी में पिछले सप्ताह हुई भीषण बर्फबारी ने बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया। एक आकलन के मुताबिक बिजली विभाग को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है।

8 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात दिन काम कर घाटी में अभी केवल 80 फीसदी बिजली बहाल की गई है। बिजली विभाग का दावा है कि वह किसी भी मौसम की चुनौती से निपटने के लिए विभाग तैयार है।

9 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
इस दौरान 700 ट्रांसफार्मर और 6000 से अधिक बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा। रिहायशी इलाकों में बिजली आपूर्ति करने वाले 690 ट्रांसफार्मर खराब हो गए। कश्मीर में 29 हजार से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बड़े-बड़े चिनार के दरख्त तारों पर गिर गए। श्रीनगर सहित दक्षिण और मध्य कश्मीर में बिजली लगभग बहाल कर दी गई है। उतर और दक्षिण कश्मीर में कई क्षेत्र हैं जहां बिजली से लोग वंचित हैं। कुपवाड़ा के दुदीपुरा इलाके में 33 केवी लाइन को काफी नुकसान पहुंचा, जिसे ठीक करने में एक-दो दिन लगेंगे। वहीं मागाम और बांदीपुरा इलाकों में भी बिजली चालू नहीं हो पाई है।
-हशमत काजी, मुख्य अभियंता, पावर डेवलपमेंट विभाग। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें