फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान और तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह

Tue, 10 Aug 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी में शामिल हुए। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह उन्होंने गांदरबल स्थित माता खीर भवानी के मंदिर में पूजन किया। इसके बाद हजरतबल दरगाह होते हुए वह एमए रोड श्रीनगर में नवनिर्मित कांग्रेस भवन पहुंचे। भवन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कश्मीर के लोगों को जोड़ते हुए झेलम, यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति का जिक्र किया। कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही भारी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा भारत में सभी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं, लोकतांत्रिक संविधान पर भी हमला हो रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें राहुल गांधी के पांच बड़े बयान और देखें लोगों का उत्साह...
 
विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर सीधा हमला हो रहा है जबकि बाकी देश परोक्ष रूप से उसी हमले की चपेट में है। जब हम सरकार में थे तो देश के बाकी हिस्सों के साथ कश्मीर के लोगों को भी साथ लाए थे। हमने प्यार से सब कुछ आजमाया।
विज्ञापन

3 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
राहुल ने कहा कि हम उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो देश को बांटना चाहती हैं। मैं प्यार और सम्मान के साथ आया हूं और मुझे उम्मीद है कि जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।

4 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा और निष्पक्ष चुनाव की मांग की।

 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
राहुल गांधी ने कहा कि वे(भाजपा) संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे संबंधित फोटो - फोटो : बासित जरगर
राहुल ने प्रदेश की जनता से कहा कि मैं भले ही यहां(जम्मू-कश्मीर) नहीं रहता, लेकिन मैं आप लोगों को समझता हूं। मेरे पुरखों को झेलम से पानी जरूर मिला होगा, आपके रीति-रिवाज और आपकी संस्कृति भी मेरे साथ है। मुझे लगता है कि जब मैं कश्मीर आता हूं तो अपने घर आ जाता हूं। इस दौरान राहुल ने लोगों से कहा कि आप जो प्यार से हासिल कर सकते हैं, वह नफरत से हासिल नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें