फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर का एक हाथ कटा: पुलवामा हमले में आईईडी तैयार करने वाला लंबू ढेर, ऐसे मारा गया साढ़े छह फीट का आतंकी

विज्ञापन
1 of 6
मसूद अजहर का करीबी इस्माइल उर्फ लंबू मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए फिदायीन हमले की आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने वाला खूंखार आतंकी इस्माइल भाई उर्फ लंबू शनिवार को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है।

लंबू साल 2018 के दिसंबर महीने में कश्मीर में दाखिल हुआ था। उसे पुलवामा जिले के त्राल एरिया में घूमते भी देखा गया था। श्रीनगर से 46 किलोमीटर दूर यह घोर आतंकवाद प्रभावित इलाका रहा है। इस आतंकी के साथी उसकी साढ़े छह फीट लंबाई की वजह से लंबू बुलाते थे। उसे मोनिकर फौजी बाबा भी बुलाया जाता है।

लंबू को जैश ने कश्मीर में अपने कमजोर होते नेटवर्क को मजबूत करने, आईईडी तैयार करने और नए लड़कों की भर्ती करने के लिए भेजा था। इसके अलावा वह फिदायीन (आत्मघाती हमलावर) तैयार करने के लिए युवाओं का ब्रेन वाश कर रहा था। लंबू जैश का आईईडी एक्सपर्ट था।
विज्ञापन

2 of 6
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
इस्माइल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेइएम) के मुखिया मौलाना मसूद अजहर का करीबी रिश्तेदार था। गौरतलब हो कि 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को अंजाम देने में मसूद अहजर की मुख्य साजिश थी। 
विज्ञापन

3 of 6
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
आतंकी कारी मुफ्ती यासिर के मारे जाने के बाद उसने कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद की बागडोर संभाली थी। लंबू ने पुलवामा हमले के लिए कार में बम फिट करने में अन्य हमलावरों की मदद की थी। दक्षिणी कश्मीर में लंबू के इशारे पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया जाता था। विशेषकर आईईडी हमलों की साजिश वही रचता था।

4 of 6
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया, लेकिन आतंकी गोलाबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद इस्माल उर्फ लंबू भी शामिल है। लंबू मसूद अजहर के परिवार से था। वह लेथपोरा हमले की साजिश और योजना में शामिल था। फिदायीन हमले के दिन तक वह आदिल डार के साथ रहा, आदिल डार के वायरल वीडियो में उसकी भी आवाज थी। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। आईजीपी ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के साथ यौन दुराचार की रिपोर्ट के बाद सेना ने लंबू के खिलाफ तेज की कार्रवाई

दक्षिण कश्मीर में तैनात सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी रशीम बाली ने कहा कि हमें पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी लंबू की मूवमेंट के बारे में बहुत सारी खुफिया जानकारी मिल रही थी और जिस तरह से यह वहां के स्थानीय लोगों के साथ बुरा व्यवहार कर रहा था उसकी भी जानकारी मिल रही थी। 

जीओसी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से दाछीगाम के जंगलों के ऊपरी इलाकों में कुछ महिलाओं के साथ उसके यौन दुराचार की लगभग तीन रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। जैसे ही हमने उसे घेरे में लेने की कोशिश की तो वे कुत्तों के भौंकने से सतर्क हो गए। उसने महिलाओं को और चार बच्चों को पहले बाहर आने के लिए कहा और जैसे ही इन महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया, उन्होंने गोलियां चलाईं और ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिया।

उद्देश्य यह था कि जब हम महिलाओं और बच्चों को बचाने की कोशिश करेंगे तो वे वहां से सुरक्षित भागने की कोशिश करेंगे। लेकिन सेना ने पेशेवर तरीके से जवाबी कार्रवाई की और दो-तीन मिनट के भीतर ही दोनों को गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी एक टेलिस्कोपिक साइट वाली एम4 रिकवर की गई है जो केवल लंबू के साथ हुआ करती थी। इसके अलावा एक ग्लॉक पिस्टल बरामद की है। जो यहां हर आतंकवादी के पास नहीं पाई जाती। एक चीनी पिस्तौल और एक एके 47 राइफल भी बरामद की है। पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए यह इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई है और मुझे यकीन है कि आगे भी यह जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें