फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों की रिहाई के लिए जम्मू में प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Feb 2021 12:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी के दिन लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से दो आरोपियों मोहिंद्र सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने लोगों द्वारा नेशनल हाईवे ब्लॉक करके जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों द्वारा दोनों आरोपियों मोहिंद्र सिंह और मनदीप सिंह की रिहाई की मांग की जा रही है। इस प्रदर्शन में हर आयु के लोग और महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों द्वारा हाईवे पर गाड़ियों को रोक कर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग गाड़ियों पर चढ़कर  भी प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को काफी समय से ट्रेस कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सफलतापूर्वक जम्मू से पकड़ लिया। इस लेकर सोमवार रात को मोहिंद्र के परिवार वालों ने सतवारी थाने में भी प्रदर्शन किया था, उनका कहना था कि मोहिंद्र का इससे कोई लेना देना नहीं था और उनपर लगे सभी आरोप एक दम झूठ हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में चल रहे प्रदर्शन के चलते जम्मू शहर में जाम की स्थिति बन हुई है। डिग्याना से आने जाने वाले लोगों को घंटों में जाम में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं शहर में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट’ के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से हिरासत में लिए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चठ्ठा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया था।

4 of 5
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मोहिंदर की पत्नी बोलीं- 26 जनवरी को वह लाल किला नहीं दिल्ली की सीमा पर थे
सिंह के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताया है और तत्काल उनकी रिहाई की मांग की है। सिंह की पत्नी ने पत्रकारों से कहा, ‘उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में लोगों द्वारा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया कि जब हिंसा हुई तब उनके पति लाल किले पर नहीं, बल्कि दिल्ली की सीमा पर थे। उन्होंने कहा, ‘‘ वह एसएसपी के पास अकेले गए थे क्योंकि उन्हें कोई डर नहीं था। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।’

यह भी पढ़ें- पीएमजीएसवाई के तहत जम्मू-कश्मीर में सड़कों की गुणवत्ता जांचने को निगरानी यूनिट बनेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें