फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 मार्च से यहां और ऐसे होंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 11 Feb 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
अगर आप बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए इस साल जम्मू-कश्मीर आना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो आपको 1 मार्च से शुरू हो रही यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया में अपना नाम रजिस्टर कराना होगा। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे होगा यात्रा का रजिस्ट्रेशन और किस कागज की है अनिवार्यता। 
विज्ञापन

2 of 7
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
आगामी 29 जून (स्कंदषष्ठी) से बम बम भोले के जयघोष के साथ श्री अमरनाथ यात्रा 2017 का आगाज होगा। श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) 7 अगस्त 2017 तक चलने वाली यह यात्रा पिछले चार के मुकाबले कम अवधि वाली 40 दिन की होगी।
विज्ञापन

3 of 7
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
वर्ष 2016 के मुकाबले यात्रा की अवधि में आठ दिन की कटौती की गई है। चंदनबाड़ी में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 9 जून को यात्रा की विशेष पूजा की जाएगी। यात्रा के लिए 1 मार्च से एडवांस पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

4 of 7
बाबा अमरनाथ यात्रा - फोटो : FILE PHOTO
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपना मेडिकल प्रमाण पत्र देते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 7
amarnath yatra - फोटो : file photo
यात्रा के पंजीकरण के लिए हर श्रद्धालु को मेडिकल प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

6 of 7
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 श्रद्धालुओं के अलावा पंजतरणी से हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
J&K BANK - फोटो : File Photo
देश के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 433 शाखाओं में बालटाल और चंदनबाड़ी रूट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया होगी। इस साल एक बैंक शाखा बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें