सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
लगातार बिगड़ता जा रहा रसोई का बजट
गृहिणी अलका, मीनाक्षी, संतोष का कहना है कि सब्जियों के दाम में काफी इजाफा हो रहा है। इन दिनों कामकाज भी बंद हैं। अब हालत यह है कि एक किलो की जगह आधा किलो सब्जी से ही काम चलना पड़ रहा है। ब्राड़ी ब्राह्मणा के निवासी अमृत व डोडा के सुजान सिंह ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी में उनके घर के सदस्य उपचाराधीन हैं। फलों के दाम बढ़ने के कारण अतिरिक्त राशि देनी पड़ रही है। इस कारण आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।