जम्मू-कश्मीर के दूरदराज क्षेत्रों में जहां इंटरनेट और मोबाइल फोन की सुविधा नहीं है, वहां के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे क्षेत्रों के बच्चों को स्थानीय अध्यापक नोट्स मुहैया करवा रहे हैं। अध्यापकों द्वारा नोट्स बच्चों के घर तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो सके।