जम्मू शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान में बैठे सरगना ने इसे श्रीनगर से जम्मू भेजा था। पकड़ा गया आतंकी मुख्य जगहों के बारे में जानकारी जुटा रहा था। इसके तार लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हैं। रविवार को स्कूटी चालक एक व्यक्ति को लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। पुलिस का नाका देखकर स्कूटी चालक उस व्यक्ति को 50 मीटर पहले उतारकर फरार हो गया। वह व्यक्ति एक गली में घुस गया। पुलिस ने जब संदिग्ध को भागते देखा तो उसे पकड़ लिया। उसके पास से नीले रंग का बैग मिला है।
पूछताछ में उसके टीआरएफ के आतंकी होने के बात पता चली है। उसकी पहचान शोपियां जिले के गादापोरा निवासी शेख जुनैन युसुफ उर्फ सुल्तान उर्फ राजा के रूप में हुई। जांच आगे बढ़ी तो कई खुलासे होने लगे। इस आतंकी को पीओजेके में बैठे आतंकी सरगना अहमद खालिद उर्फ हमजा उर्फ हकपरस्त ने जम्मू भेजा था।
विज्ञापन
2 of 5
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में हमला करने से पहले उसे महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी का भी जिम्मा सौंपा गया था। हालांकि, उसे अभी वारदात करने के बारे में नहीं बताया गया था। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल समेत सात गोलियों बरामद की हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
टेलीग्राम, सिग्नल एप से सरगना से जुड़ा था
आतंकी जुनैन कश्मीर और पीओजेके में बैठे आतंकियों के साथ सोशल एप से लगातार संपर्क में था। वह सिग्नल और टेलीग्राम एप से ही सरगना से बात करता था। इसी एप पर उसे एक वीडियो के जरिए लोकेशन भेजी जानी थी जहां पर हमला करना था।
4 of 5
बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी के दो साथियों की तलाश
पुलिस अब पकड़े गए आतंकी के दो साथियों की तलाश में जुटी है। पहला जो उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया था जबकि दूसरा जिसने इसको पिस्टल दी है। पकड़े गए आतंकी को दोनों साथियों द्वारा आईईडी भी देनी थी।
यह लोकेशन थी टारगेट पर
सूत्रों का कहना है कि आतंकी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर हमला करना चाहता था। इसलिए इसको पिस्टल दी गई। वह जम्मू के कई जगहों की रेकी भी कर चुका है।