फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: मारा गया भाजपा नेता और उनके भाई-पिता का हत्यारा, हक्कानी का भी हुआ खात्मा

Sun, 26 Sep 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उमर सुल्तान, बशीर अहमद शेख - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकी भाजपा नेता वसीम बारी और उसके भाई व पिता की हत्या में शामिल थे। मारे गए आतंकियों के पास से 2 एके 47 राइफल, 1 पिस्तौल और आपत्तिजनक सामग्री के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की शाम को जिले के वतरीना गांव में आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट मिला। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

रात भर जारी रहे ऑपरेशन के बाद रविवार की सुबह आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों से बार-बार आत्मसमर्पण करने की अपील की गई लेकिन वह नहीं माने। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त आजाद अहमद शाह और आबिद रशीद डार उर्फ हक्कानी के तौर पर हुई है। दोनों लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी थे।
विज्ञापन

2 of 5
आतंकी आजाद शाह और आबिद हक्कानी - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि आबिद बांदीपोरा का लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था। वह पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी था। अप्रैल 2018 में वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गया था और वर्ष 2019 में घुसपैठ कर घाटी में दाखिल हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकी कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल थे। आबिद उत्तरी कश्मीर में युवाओं को आतंकवाद में शामिल करने में अहम भूमिका निभाता आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता की हत्या में शामिल पूरे ग्रुप का सफाया
कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों दहशतगर्दों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों उस्मान और सज्जाद उर्फ हैदर के साथ मिलकर बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी समेत उसके भाई और पिता को मौत के घाट उतारा था। उस्मान और सज्जाद 17 अगस्त 2020 को करीरी में हुई एक मुठभेड़ के दौरान मारे जा चुके हैं। आईजीपी ने बताया कि इन चारों आतंकियों के साथ उस पूरे ग्रुप को मार गिराया गया जो भाजपा नेता की हत्या में शामिल थे। उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है।

4 of 5
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पार्टी के एक नेता और उनके भाई व पिता की हत्या का बदला पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
कहा कि बांदीपोरा के वाट्रिना इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के समान ही शेष आतंकवादियों और राष्ट्र के खिलाफ  साजिश रचने वालों का भी यही हश्र होगा। हम सुरक्षाबलों को सफलता के लिए सलाम करते हैं और मुझे यकीन है कि शेष आतंकवादियों और देश के खिलाफ साजिश रचने वालों का घाटी से सफाया हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें