भारत-चीन-विवाद के बीच रक्षा मंत्री शुक्रवार को लद्दाख के लेह पहुंचे। सिंह ने इस दौरान जवानों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, साथ ही अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाते हुए नजर आए। वहीं व्यू प्वाइंट पर वायुसेना और थल सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया। पैरा कमांडोज ने युद्धाभ्यास भी किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह के स्टाकना में पीका मशीन गन की खासियतों को परखा। राजनाथ सिंह पीका गन से निशाना साधते दिखे। इसके जरिए सिंह ने सीधे तौर पर दुश्मन को संदेश दिया कि हम शांति चाहते हैं पर अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए कड़ी कार्रवाई करने से पीछे भी नहीं हटेंगे।
अब आपको बताते हैं उस गन की खासियत के बारे में जिससे राजनाथ सिंह ने साधा निशाना...