फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पीका की खासियत जिससे राजनाथ ने साधा निशाना, पलक झपकते कर देती है दुश्मन का खात्मा

Fri, 17 Jul 2020 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-चीन-विवाद के बीच रक्षा मंत्री शुक्रवार को लद्दाख के लेह पहुंचे। सिंह ने इस दौरान जवानों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, साथ ही अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाते हुए नजर आए। वहीं व्यू प्वाइंट पर वायुसेना और थल सेना के जवानों ने अपना पराक्रम दिखाया। पैरा कमांडोज ने युद्धाभ्यास भी किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह के स्टाकना में पीका मशीन गन की खासियतों को परखा। राजनाथ सिंह पीका गन से निशाना साधते दिखे। इसके जरिए सिंह ने सीधे तौर पर दुश्मन को संदेश दिया कि हम शांति चाहते हैं पर अपने देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए कड़ी कार्रवाई करने से पीछे भी नहीं हटेंगे।

अब आपको बताते हैं उस गन की खासियत के बारे में जिससे राजनाथ सिंह ने साधा निशाना...
विज्ञापन

2 of 5
पीका गन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में पैरा सिक्योरिटी फोर्स  द्वारा इसे उपयोग किया जाता है। वजन और मारक क्षमता की वजह से पैरा के जवान इस गन पर काफी भरोसा करते हैं। पीका गन के अचूक वार लंबी दूरी तक दुश्मन को आसानी से ढेर कर देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीका गन - फोटो : सोशल मीडिया
पीका गन के वैरिएंट
  • पीके, पीकेएस, पीकेटी, पीकेएम, पीकेएमएस।
  • अधिकतम फायरिंग रेंज: पीके (एम)- 3,800 मीटर, पीकेटी- 4,000 मीटर ।

4 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
  • फायरिंग क्षमता: पीके, पीकेएम: 650 राउंड प्रति मिनट, पीकेटीः 700 से 800 राउंड प्रति मिनट।
  • कारतूस: 7.62 × 54 मिमी।
  • लंबाई: पीके: 1,203 मिमी, पीकेएम 1,192 मिमी, पीकेटी 1,098 मिमी।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया जैश का वालिद, आईईडी एक्सपर्ट था ये आतंकी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर किसी ने भारत के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने जवानों से कहा कि मुझे और देश को आप सब पर पूरा भरोसा है। हमें जवानों की शहादत पर दुख है। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत को हिंदुस्तान नहीं भूलेगा, आज तक भारत ने किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एलएसी विवाद का हल निकालना चाहिए। विवाद कहां तक होगा कह नहीं सकते। विवाद सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।


लद्दाख में जवानों ने दिखाया पराक्रम, राजनाथ ने हथियार उठाकर दिया बड़ा संकेत, देखें तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें