बैंकों में दूसरे दिन नोट बदलाने और पैसे जमा करवाने वालों की बड़ी तादाद उमड़ी। महिलाओं सहित सैकड़ों लोग बैंकों में पहुंचे थे। इस तरह से बैंकों में पैर रखने को जगह नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
2 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
बैंक के अंदर बाहर दोनों जगह पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। हाथों में पेन और फार्म लिए लोग भीड़ कम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन भीड़ कम होने की बजाय बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
कनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के गेट तक लोग कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि बाहर खड़े लोग अंदर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे, परेशानियों दोनों तरह के लोगों के लिए कम नहीं थी।
4 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को वीरवार के मुकाबले ज्यादा भीड़ नजर आई। बैंक के बाहर एटीएम से पैसे निकालने वाले लोग भी पहुंच रहे थे, लेकिन एटीएम में पैसे ही नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
डोगरा हाल निवासी अशोक अरोड़ा के मुताबिक बैंक छह बजे खुलने की बात कही गई थी, लेकिन 4 बजे ही बैंक की ओर से कैश खत्म हो जाने की बात कह दी गई।
विज्ञापन
6 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
इससे कई घंटों से इंतजार कर रहे लोग नाराज हो गए। अरोड़ा के मुताबिक बैंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
BANK
- फोटो : Amar Ujala
इनके खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए। टाउन हाल स्थित जेएंडके बैंक में भी वीरवार के मुकाबले भीड़ ज्यादा थी। मुलाजिम खासे परेशान थे, क्योंकि उन्हें पैसे लेने के लिए लंबा इंतजार कर पड़ रहा था।
पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर अरुण गुप्ता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए बैंक में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। बैंक में पैसे जमा करवाने आए प्रदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री का निर्णय सही है, लेकिन लोगों की परेशानी कम करने के लिए इंतजाम करने चाहिए थे।