भारी गोलाबारी से छलनी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
गोलाबारी में आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक जानवर भी घायल हो गया। डींग गांव में एक शिव मंदिर की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया, तब कहीं जाकर पाकिस्तान की गोलाबारी बंद हुई। शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टर में बेवजह गोलाबारी की थी।