फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में निकली बप्पा की सवारी, भक्तों ने खेली होली, लगे अगले वर्ष फिर आना के जयकारे

Mon, 09 Sep 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
जम्मू शहर गणेश महोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। मंदिरों और विभिन्न सार्वजनिक  स्थलों पर पंडाल सजे हुए हैं। रविवार को गंग्याल में स्थापित बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन अखनूर स्थिति चिनाब दरिया में किया गया। दोपहर करीब तीन बजे बैंड बाजे के साथ बप्पा की सवारी निकाली गई। पूरे रास्ते गुलाल उड़ता रहा। चारों और गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष गूंजते रहे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
गंग्याल मंदिर कमेटी की ओर से विसर्जन से पहला हवन और पूजा अर्चना के साथ कंजक और ब्राह्मणों की भी पूजा की गई। इसके बाद बप्पा को भोग लगाया और भंडारे का सेवन किया गया। विसर्जन के लिए बप्पा की सवारी निकाली गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंदिर कमेटी के प्रधान पूरण वर्मा ने कहा कि पहली बार संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

 

4 of 5
गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
वहीं गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव यज्ञ में बप्पा की आरती उतारी गई। इसके बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने धार्मिक नृत्य और संगीत पर अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया। गणेश चतुर्थी पर्व के उपलक्ष्य में बाबा लाल द्वारा मंदिर लास्ट मोड़ गांधीनगर में श्री गणेश अंबा उत्सव कार्यक्रम में श्री स्वामी हृदयानंद गिरि महाराज ने कथा सुनाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
6 से 10 सितंबर तक होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में रविवार को कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में सोमवार को दुर्गावतार और मंगलवार को गणपति अवतार होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें