पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
उधर, भातर-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर के खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। पाकिस्तान यहां भी गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा। इसके चलते किसानों में डर का माहौल भी है। किसानों में यह डर भी है कि गोलाबारी के दौरान कोई गोला अगर पकी फसल में गिर गया तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी, इसलिए किसान जल्द से जल्द इस काम को निपटाने में लगे हैं।