फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की साजिश: जम्मू में ड्रोन से गिराए हथियार, आतंकियों को टेलीस्कोप भेजने का मकसद कहीं ये तो नहीं?

Sun, 03 Oct 2021 08:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जिस वक्त पैकेट गिरा, उस समय वहां से एक युवक बाइक पर गुजर रहा था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही पैकेट मिल गया। पीले रंग के पैकेट पर सिंथेटिक धागा बंधा हुआ था। 
विज्ञापन
1 of 5
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू में ड्रोन से हथियार गिराए हैं। इस बार हथियारों के साथ एक टेलीस्कोप भी है, ताकि इसे राइफल में फिट कर सटीक निशाना लगाया जा सके। सूत्रों का कहना है कि राइफल और टेलीस्कोप गिराने से साफ लग रहा है कि जिन आतंकियों के लिए इसे गिराया गया था, उनकी दूर से ही निशाना लगाकर हमला करने की मंशा थी।

जानकारी के अनुसार, जम्मू के फ्लायं मंडाल इलाके के सुहांजना और अलोरा गांव के नजदीक शनिवार की रात ड्रोन से एक पैकेट गिराया गया। जिस वक्त पैकेट गिरा, उस समय वहां से एक युवक बाइक पर गुजर रहा था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया। कुछ देर बाद ही पैकेट मिल गया। पीले रंग के पैकेट पर सिंथेटिक धागा बंधा हुआ था। 


 
विज्ञापन

2 of 5
बरामद कारतूस और टेलीस्कोप - फोटो : अमर उजाला
इसे खोलने पर इसमें से एके-47 राइफल के अलग-अलग हिस्से, 3 मैगजीन, 30 गोलियां और अमेरिका निर्मित टेलीस्कोप मिली। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी चंदन कोहली ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली। सतवारी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

 

4 of 5
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर सुहांजना और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अलोरा गांव के अलावा कहीं और ड्रोन के जरिये हथियार तो नहीं गिराए गए। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें