फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: गोलियों की तड़तड़ाहट और चीखें... पहलगाम हमले का एक और नया वीडियो

Sat, 26 Apr 2025 12:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आतंकी एक शख्स को गोली मारते हुए दिखाई दिए है। 
विज्ञापन
1 of 8
पहलगाम आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है - फोटो : वीडियो ग्रैब
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक और नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दहशतगर्द गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गोली लगते ही सफेद शर्ट वाला एक शख्स जमीन पर गिरता दिखाई दे रहा है। शख्स के गिरते ही हर तरफ चीख पुकार मच जाती है, वहां लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। 22 अप्रैल का यह वीडियो है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
पहलगाम आतंकी हमले का एक और वीडियो सामने आया है - फोटो : वीडियो ग्रैब
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आतंकी ने पहले एक टूरिस्ट को गोली मारी। उसके बाद ही बायसराना में मैदान में गोलियों की आवाज गूंजने लगती हैं। बता दें कि जंगल की तरफ से आतंकी आते हैं और उसके बाद गोली बरसाना शुरू कर देते हैं। गोलीबारी होते ही मैदान में लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं। जान बचाने के लिए लोग छिपने लगते हैं। 



 
विज्ञापन

3 of 8
घाटी के कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजल
इससे पहले भी, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे। घटनास्थल बायसराना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं, पहले वायरल हुई वीडियो और तस्वीरों में दर्द की कहानी है। बुधवार को सामने आईं कुछ तस्वीरों में घटनास्थल के आसपास बिखरी हुई टोपियां और कीचड़ में फंसे जूते दिखाई दे रहे थे।

 

4 of 8
घाटी के कीचड़ में सने जूते और टोपियां - फोटो : अमर उजाला
ये निशान उस जगह से करीब 200 मीटर दूर मिले हैं, जहां मंगलवार को घायलों और शवों को रखा गया था। जूते-चप्पलों का कीचड़ में धंसना और पथरीले रास्तों पर पड़ी टोपियां इस ओर इशारा करती हैं कि गोलियों की आवाज सुनते ही पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे होंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
हमले को अंजाम देने वाले आतंकी - फोटो : अमर उजाला
पांच से सात थे दहशतगर्द
जानकारी के अनुसार, पहलगाम के बायसरन में हुए हमले में पांच से सात आतंकवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इन आतंकियों ने पाकिस्तान में प्रशिक्षण हासिल किया। इन्हें दो स्थानीय आतंकवादियों से भी मदद मिली। 
विज्ञापन

6 of 8
दो आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Pahalgam terror attack - फोटो : पीटीआई
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

 
विज्ञापन

8 of 8
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर सरकार देगी हर मृतक के परिवार को 10 लाख
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य सरकार गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह की अनुग्रह राशि देगी। 

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: असहनीय पीड़ा...शुभम की पसंदीदा शर्ट पहनी, फिर शव से लिपट रोती रहीं ऐशान्या; मां से कही ये बात


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें