फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: कोटा बंद के बीच पुलिस से भिड़े VHP पदाधिकारी, धक्का-मुक्की के बाद जमकर की नारेबाजी

Fri, 25 Apr 2025 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कोटा जिले में विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने कोटा बंद का आह्वान किया। इसे देखते हुए कोटा में कई दुकानें और शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहे। हालांकि कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता पुलिस और दुकानदारों से भिड़ गए।
विज्ञापन
1 of 4
पुलिस से भिड़े वीएचपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राजस्थान के कोटा जिले में विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों ने कोटा बंद का आह्वान किया। इसे देखते हुए कोटा में कई दुकानें और शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, कोटा बंद को पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अलावा कई सामाजिक संगठन, व्यापार संगठन, शिक्षण संस्थान ने भी अपना पूरा समर्थन दिया। हालांकि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से कोटा बंद रहा।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: हमले के बाद राजस्थान से वापस जा रहे पाकिस्तानी विस्थापित! बॉर्डर पर अलर्ट; पांच शहरों में बंद
 
विज्ञापन

2 of 4
दुकानदारों से उलझे प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद ने बंद के दौरान शहर भर में घूमकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच नयापुरा, स्टेशन क्षेत्र सहित कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली। नयापुरा इलाके में दुकानदार और प्रदर्शनकारियों के बीच झगड़ा भी हुआ, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ठेले पर रखा गर्म पानी से भरा पात्र फेंक दिया। कोटा बंद में जहां एक ओर विश्व हिंदू परिषद की तरफ से रखा गया था, वहीं इस बंद को भाजपा और कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया।


 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस से भिड़े वीएचपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहरभर में घूमकर दुकानों को बंद करवाया। इस बीच भाजपा नेताओं ने विवेकानंद सर्किल पर मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध जताया। दूसरी तरफ, कोचिंग संस्थानों में आज छात्रों की छुट्टी कर दी गई। वहीं, जिन स्कूलों में बच्चों की परीक्षा थी, उसको कोटा बंद से दूर रखा गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
दुकानदारों से उलझे प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इधर, अदालत परिसर में आज कोटा बंद के दौरान अभिभाषक परिषद की ओर से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं से भी अपील की कि कोई भी अधिवक्ता पैरवी के लिए कोर्ट के अंदर दाखिल नहीं होगा। इसके साथ ही 11 हजार रुपये जुर्माना लगाने का भी आज के दिन प्रावधान निकाला गया।

यह भी पढ़ें- Sikar News: पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में कई शहर बंद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस में तनातनी; जानें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें