नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट
- फोटो : बसित जरगर
सामान्य धमाकों से कई गुना ताकतवर ... प्रोफेसर डॉ कुलदीप राज
शर्मा बताते हैं कि असली खतरा तब पैदा होता है जब इसे ज्वलनशील चीज के पास रखा हो या मिलावट हो जाए। यह फटता नहीं, लेकिन आग बढ़ाता है। तेल, पेट्रोल या ऐसी किसी सामग्री के संपर्क में आते ही विस्फोटक की तरह व्यवहार करता है। अमोनियम नाइट्रेट का धमाका सामान्य विस्फोट से ज्यादा शक्तिशाली होता है। उठने वाली तेज लहर दूर तक दीवारों, इमारतों, खिड़कियों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देती है। बंद जगह में दबाव बढ़ने के कारण इसका असर कई गुना बढ़ जाता है।