फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश वडेरा बने मिस्टर जेएंडके 2015

विज्ञापन
1 of 5
जेएंडके यूथ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित मिस्टर जेएंडके 2015 प्रतियोगिता में नीतीश वडेरा को मिस्टर जेएंडके घोषित किया गया। आकाश भसीन ने जूनियर मिस्टर जेएंडके का खिताब जीता।

विज्ञापन

नीतीश वडेरा बने मिस्टर जेएंडके 2015

2 of 5
जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबलों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। अंत में बारी आई जूनियर मिस्टर जेएंडके और मिस्टर जेएंडके के मुकाबलों की। बॉडी बिल्डरों ने इसमें हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निर्णायक मंडल में अंत में नीतीश वडेरा को  मिस्टर जेएंडके-201 घोषित किया गया।

विज्ञापन

नीतीश वडेरा बने मिस्टर जेएंडके 2015

3 of 5
मिस्टर जेएंडके के नाम की घोषणा होते ही सभागार में हूटिंग चरम पर पहुंच गई। पुरस्कार वितरण समारोह में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को खिताब वितरित करने से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हर मुमकिन चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क मुहैया करवाने की दिशा में उचित कदम उठा रहा है।

नीतीश वडेरा बने मिस्टर जेएंडके 2015

4 of 5
मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत में उनकी कोशिश है कि मरीजों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया हो और वह भी नि:शुल्क। उन्होंने कहा कि जल्द ही नि:शुल्क टेस्ट अस्पतालों में किए जाने का क्रम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश वडेरा बने मिस्टर जेएंडके 2015

5 of 5
इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की ओर से आयोजित प्रतियोगिता और प्रतियोगियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य के साथ अपनी रियासत और देश का गौरव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नशाखोरी से दूर रहकर युवा स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण में अहम रोल दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें