जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को अनंतनाग और कुलगाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की थी। बैठक के बाद डीजीपी ने 13 नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला पुलिस लाइन में नवनिर्मित प्रशासनिक ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए उसका नाम शहीद डीएसपी अमन ठाकुर के नाम पर रखा। डीएसपी अमन ठाकुर ने 24 फरवरी 2019 को तुरीगाम, कुलगाम में एक मुठभेड़ के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी थी। शहीद डीएसपी अमन ठाकुर के पराक्रम के साथ ही जानिए उनसे जुड़ी कई अहम बातें जो हर भारतीय के दिल में अपने स्थान बनाए हुए हैं...
डीएसपी अमन ठाकुर की बहादुरी हर देशप्रेमी के दिल में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। होनहार और निडर पुलिस अफसर अमन ने अपनी बहादुरी से एक मिसाल कायम की। कुलगाम में मुठभेड़ में पहले अकेले ही दो आतंकियों को ढेर किया । इसके बाद अपने घायल साथी को बचाते हुए प्राण त्याग दिए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए- सात साल के इकलौते बेटे विश्व आर्य प्रताप ने जब मुखाग्नि दी तो हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं