फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: अब नहीं चलेगी बस चालकों की मनमानी, नई यातायात व्यवस्था से दूर होगी जाम की समस्या

Thu, 25 Mar 2021 05:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने को लिए जिला प्रशासन ने नई यातायात योजना बनाई है। वहीं, डीसी इंदु कंवल चिब ने डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी सिटी, ट्रांसपोर्टरों से बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें बताया है कि एक माह में शहर में योजना को अमलीजामा पहनाना है। नई योजना से बस व मेटाडोर चालकों की मनमानि पर रोक लगने के साथ ही जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। दो दिन पहले डीसी ने उधमपुर शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।

इस दौरान उन्होंने पाया था कि शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। जिसका मुख्य कारण बस व मेटाडोर चालकों की मनमानी है। यह लोग जहां मन करता है वहां पर वाहन रोक कर यात्रियों को बिठाते और उतारते हैं। इससे दूसरे वाहनों को चलने का स्थान नहीं मिलता है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके लिए प्रशासन ने नई यातायात योजना तैयार की है। डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी सिटी और एआरटीओ को इसे लागू करने को कहा है। साथ इनके सहयोग के लिए नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को भी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्हें दो दिन का प्रशिक्षण देकर संबंधित स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। यह लोग पुलिस के साथ मिलकर कर काम करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bus stop
यात्रियों को बिठाने और चढ़ाने के लिए बनेंगे स्टॉप
ओमाड़ा मोड़ से एमएच चौक और वीनस चौक से एमएच चौक तक स्टॉप बनाए जाएंगे। बस, मेटाडोर यात्रियों को बिठाने और उतारने के लिए इन्हीं स्टाप का प्रयोग करेंगी। चालकों को बस स्टॉप के अलावा दूसरे स्थान पर वाहन रोकने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई ऐसे करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू का बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
20 मिनट में शहर की सीमा को करना होगा पार
बस अड्डे और मेटाडोर स्टैंड से निकलने के बाद मेटाडोर व बस को शहर के दायरे को पार करने के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। अक्सर जब कोई बस बस अड्डे से निकलती है तो ज्यादा यात्रियों को बिठाने के प्रयास में पांच किलोमीटर प्रति घंटा से भी कम रफ्तार से चलती हैं। ऐसा ही मेटाडोर का होता है। शहर की सीमा को पार करने में ही 40 से 45 मिनट लगा देते हैं। जब तक यह शहर की सड़क पर चलते हैं, तब तक जाम की स्थिति बनी रहती है और दूसरे लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अब इनके लिए समय निर्धारित किया जाएगा। जानकारी अनुसार इनको 20 मिनट के अंदर शहर की सीमा को पार करना होगा। ज्यादा समय लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

4 of 5
ट्रकों से लगा जाम
सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में ट्रकों की आवाजाही रहेगी बंद
प्रशासन की तरफ से करीब दस वर्ष से सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर के अंदर ट्रकों की आवाजाही को बंद रखा गया है। लेकिन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण दिनभर ट्रक शहर से गुजरते हैं। अब जिला प्रशासन इसको लेकर भी सख्ती करने जा रहा है। इसके लिए भी पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यातायात व्यवस्थित करने के लिए एडीसी उधमपुर खाका तैयार कर रहे हैं। उनकी तरफ से जब निर्देश मिलेंगे तो पुलिस की तरफ से काम शुरू कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है। - हिम्मत सिंह, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें