फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए फारूक अब्दुल्ला, देखिए तस्वीरें

Sun, 06 Oct 2019 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज यानी कि रविवार को जम्मू के पूर्व पार्टी विधायक श्रीनगर में पार्टी अध्यक्ष व सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे। इस दौरान फारूक अब्दुल्ला की पत्नी भी नजर आईं। फारूक अब्दुल्ला अपने चिरपरिचित हंसमुख अंदाज में नजर आए।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात के लिए पार्टी ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के साथ जम्मू-कश्मीर में मौजूदा परिदृश्य के साथ बीडीसी चुनाव पर चर्चा की। फारूक से मिलने से पहले इस प्रतिनिधिमंडल ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
विज्ञापन

3 of 5
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
बीडीसी चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस में हलचल बढ़ी है। पार्टी हाई कमान ने स्थानीय इकाई को उम्मीदवारों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें जिला कमेटी, लॉ कमेटी, स्थानीय नेताओं को इसके लिए अधिकृत किया गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार अधिसूचना जारी करने के साथ सरकार ने पार्टी नेताओं से पाबंदियां हटाई हैं। इससे वे पंच, सरपंचों से संपर्क नहीं रख पाए हैं।

4 of 5
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
बीडीसी चुनाव के नामांकन के लिए समय नहीं बचा है, जिससे बड़े पैमाने पर तैयारी करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फारूक अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे एनसी नेता - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी दिनों में त्योहारों के चलते छुट्टियां आ रही हैं। ऐसे में सरकार को बीडीसी चुनाव की नामांकन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाना चाहिए। पार्टी ने राष्ट्रहित और लोकतंत्र के लिए बीडीसी चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें